फर्जी आर्मी ऑफिसर बना तस्कर गिरफ्तार21 किलो गांजा सहित दो आरोपी बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़े

बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास दो अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा। आरोपियों के पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेश सिंह प्रयागराज और विनोद कुमार सिंह प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान रूपेश ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन उसकी फर्जी आईडी तुरंत पकड़ ली गई।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र से ट्रेन टिकट भी बनवाई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई कहां होने वाली थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी और पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार और उसके नेटवर्क पर बिलासपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles