27.3 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को CM ने दी बधाई, बहुउद्देशीय भवन के लिए 1 करोड़ की घोषणा रायपुर में मेडिश्योर हॉस्पिटल का शुभारंभ, बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें बधाई दी और शिक्षा व सामाजिक एकता को समाज की उन्नति का मूल आधार बताया। इस मौके पर उन्होंने रायपुर में बहुउद्देशीय समाज भवन के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की, वहीं गिरौदपुरी स्थित मड़वा महल के अधूरे कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी। प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने पाँच पाँच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद और सभी समाजजनों की सहभागिता से छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार में गिरौदपुरी में कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम बनाकर समाज को वैश्विक पहचान दिलाई गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित कई नेताओं ने भी समारोह को संबोधित कर सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।इसी दिन कमल विहार, रायपुर में मुख्यमंत्री श्री साय ने मेडिश्योर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत सुविधाओं से युक्त यह अस्पताल आमजन के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक मोतीलाल साहू, RDA अध्यक्ष नंदकुमार साहू समेत चिकित्सक डॉ. विकास व मीनल गोयल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles