शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया बलात्कार, आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में एफआईआर के कुछ घंटों में ही आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

शादी का झांसा देकर नाबालिग का वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी राजू उर्फ राजा यादव को सकरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।मामला थाना सकरी क्षेत्र का है,जहां पीड़िता ने 26 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आरोपी ने 2021 से लेकर हाल तक लगातार शारीरिक शोषण किया और शादी का झूठा वादा करता रहा।प्रार्थिया के अनुसार आरोपी राजू यादव ने पहले जबरन बलात्कार किया और बाद में उसे झूठे विवाह प्रपंच में फंसा कर कई बार अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर रखा।फरवरी 2025 में महाशिवरात्रि के दिन वह उसे बलौदाबाजार के फरहद गांव लेकर गया और वहां शादी का नाटक किया।कुछ महीने अमेरी में साथ रखकर जून में उसे छोड़कर फरार हो गया।इस पूरी अवधि में आरोपी पीड़िता से संपर्क तोड़ चुका था।प्रार्थिया की शिकायत पर सकरी थाना में पाक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घुरू इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles