38 C
Bilāspur
Monday, March 9, 2026
spot_img

समारोह के माध्यम से अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां की साझा, आयोजनों से आपसी संबंध होते हैं मजबूत ,कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनता है।

होली का त्योहार खुशी, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। होली के पर्व को बीते तीन से चार दिन हो चुके हैं, लेकिन शहर में अब भी होली की खुमारी देखने को मिल रही है। विभिन्न सामाजिक और संस्थागत स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित कर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला न्यायालय के जज भी समारोह में शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर होली की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।समारोह में अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय से जुड़े कई सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी सद्भाव, एकता और सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह के माध्यम से न्यायालय परिसर में उत्साह और आनंद का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles