Homeहमर बिलासपुरहाईवे किनारे व्यवसायियों के साथ पुलिस की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने...

हाईवे किनारे व्यवसायियों के साथ पुलिस की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर। सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के निर्देश।

बिलासपुर पुलिस मैदान स्थित चेतन हॉल में नेशनल हाईवे किनारे संचालित ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट, पान दुकान, मेडिकल स्टोर और अन्य व्यवसायियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने की। बैठक में हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी करियारे ने व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर बढ़ते यातायात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना बेहद जरूरी है, ताकि भारी वाहनों, दोपहिया और चारपहिया चालकों सहित यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।बैठक के दौरान ढाबा संचालकों और अन्य व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इसमें डीजल चोरी की घटनाएं, ढाबों में अवैध शराब बिक्री और हाईवे पर मवेशियों की आवाजाही जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने इन समस्याओं पर सख्त निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में थाना रतनपुर, थाना तोरवा सहित नेशनल हाईवे क्षेत्र के अन्य थाना प्रभारियों की भी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से ही हाईवे पर अपराध और दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments