
सरकंडा थाना पुलिस ने फरार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की शाम संध्या पेट्रोलिंग के दौरान 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का यह अभियान आने वाले त्यौहारों को देखते हुए चलाया गया, जिससे अपराधियों पर लगाम कसी जा सके।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर बीट प्रभारी व आरक्षकों ने लगातार क्षेत्र में निगरानी रखी और गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। कार्रवाई में 3 स्थायी वारंट और 6 गिरफ्तारी वारंट को तामिल किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक वैष्णव, सुशील यादव उर्फ बोचकू, देवानंद जायसवाल उर्फ छोटू, शंकर गौरहा, शनि कश्यप, उत्कल पटेल, शिव ध्रुव, नवीन श्रीवास और ललित कुमार शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और न्यायालय की ओर से फरार घोषित किए गए थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलश पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।




