
सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के लोहे के कबाड़ से भरे ट्रक को जब्त किया है। आरोपी सौकत खान निवासी रतनपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। ट्रक से करीब 5 टन 2 क्विंटल कबाड़, कीमत लगभग 90 हजार रुपये, बरामद हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के खिलाफ धारा 41 (1 एवं 4) के तहत मामला दर्ज किया है।




