
इधर सरकंडा पुलिस ने सट्टा कारोबार पर प्रहार करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नूतन चौक सरकंडा के पास सांई मंदिर के पीछे कुछ लोग सट्टा पट्टी खिला रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने नूतन चौक सरकंडा में छापा मारते हुए अटल आवास अशोक नगर निवासी विक्की बांसोड़ और विकास बंसोड़ को पकड़ा, जिनके पास से सट्टा पट्टी और 19721 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।




