Homeहमर बिलासपुरएटीएम गार्ड के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

एटीएम गार्ड के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

ठरकपुर सीपत निवासी लक्ष्मी प्रसाद केंवट अशोक नगर सरकंडा स्थित एसबीआई एटीएम का सुरक्षा गार्ड है। 11 दिसंबर को वह अपनी ड्यूटी पर था, तभी दो लड़के गाली गलौज करते हुए एटीएम में आए। जब लक्ष्मी प्रसाद ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास करते हुए गार्ड के साथ गाली गलौज और मारपीट की। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जोरापारा सरकंडा निवासी शुभम पाठक और अशोकनगर निवासी अफजल खान को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग क्षेत्र के बदमाश है जो अक्सर अशांति फैलाने का काम करते हैं। उनके खिलाफ पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments