
सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक में वायरल वीडियो की बात को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों को पुलिस ने बीच सड़क पर लड़ाई-झगड़ा और हंगामा करने पर गिरफ्तार किया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी आरोपी युवक लोगों को धमकाते और हुज्जतबाजी करते रहे, जिसके बाद उन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास साहू, अजय साहू और शमसाद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




