73 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा बिहार के दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के बड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के वैशाली जिले से दो आरोपियों—विकास कुमार उर्फ विक्रम सिंह और अमन कुमार सिंह उर्फ पीयूष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को वित्तीय कंपनी का अधिकारी बताकर पीएम समृद्धि योजना के नाम पर बिलासपुर के एक मेडिकल व्यवसायी से 73 लाख रुपये की ठगी की थी।तकनीकी जांच और बैंक खातों की ट्रैकिंग के आधार पर टीम ने बिहार में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने फर्जी सिम कार्ड व खाते इस्तेमाल कर ठगी स्वीकार की है। दोनों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles