
जशपुर में आयोजित सरहुल महोत्सव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक नृत्य, मांदर की थाप और जनजातीय वेशभूषा में कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहुल जनजातीय संस्कृति और प्रकृति पूजा का प्रतीक है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और विभिन्न योजनाओं के जरिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।




