Homeहमर बिलासपुरसोलर से आत्मनिर्भरता पर जोर, पीएम सूर्यघर योजना में तेजी बिजली बिल...

सोलर से आत्मनिर्भरता पर जोर, पीएम सूर्यघर योजना में तेजी बिजली बिल समाधान शिविर में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

बिलासपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए लापरवाही पर सख्ती की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल से आम नागरिक कम लागत में बिजली आत्मनिर्भर बन सकते हैं, वहीं सरकार द्वारा 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी भी दी जा रही है। जिले में 24 हजार सोलर पैनल का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 8 हजार पंजीयन और 2500 घरों में स्थापना हो चुकी है।

कलेक्टर ने बैंकर्स और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोन प्रक्रिया सरल बनाकर तेजी से सोलर पैनल स्थापना सुनिश्चित करें। साथ ही कॉलोनियों और आवासीय सोसायटियों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई।इधर, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 के तहत ग्राम सैदा में शिविर आयोजित कर बकायादार उपभोक्ताओं को राहत दी गई। शिविर में 26 उपभोक्ताओं से करीब 96 हजार रुपये की वसूली हुई, साथ ही अधिकारियों ने योजना का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments