
बिलासपुर:- सिम्स की स्वशासी समिति की तीसरी बैठक संभागायुक्त सुनील जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्पताल और कॉलेज की सुविधाएं बेहतर करने कई अहम निर्णय लिए गए।समिति ने परीक्षा हॉल में मेटल डिटेक्टर लगाने, मुख्य द्वार निर्माण, ई-ऑफिस संचालन और कंप्यूटर-प्रिंटर सहित जरूरी सामग्री के लिए 45 लाख रुपये स्वीकृत किए। साथ ही वार्ड और लैब के लिए फर्नीचर की भी मंजूरी दी गई।रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के लिए दो माह तक निजी विशेषज्ञों से कम दर पर रिपोर्ट तैयार कराने का फैसला लिया गया। मरीजों को रिपोर्ट मोबाइल पर उपलब्ध कराने की सुविधा भी शुरू की जाएगी।सूचना प्रौद्योगिकी कार्यों के उन्नयन की समीक्षा के लिए समिति गठित की गई। वहीं पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए गए।बैठक में अधिष्ठाता, अधीक्षक, विशेषज्ञ चिकित्सक, पीडब्ल्यूडी व सीजीएमएससी के अधिकारी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।




