
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के चौकी सिवनी पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की मोटर सायकलें भी जप्त की हैं। मामला थाना मरवाही में दर्ज किया गया है।जिसके बाद दरमोहली निवासी कमल सिंह ओट्टी की हीरो होंडा स्प्लेंडर चोरी होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर विजय साहू सहित उसके दो साथियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने कुसमुंडा और रायपुर क्षेत्र से भी मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइकों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दो आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में चालानशुदा रह चुके हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




