सगे भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार ,बम्हीनडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपी दबोचा

जांजगीर-चांपा जिले के बम्हीनडीह थाना क्षेत्र में अपने सगे बड़े भाई की चाकू से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 जनवरी की दोपहर मुसलमान मोहल्ला बम्हीनडीह की है, जहां लकड़ी काटने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी साहिल खान ने अपने बड़े भाई सफर खान पर धारदार चाकू से सीने पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना बम्हीनडीह में बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 जनवरी को आरोपी साहिल खान को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles