
विष्णुदेव साय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट “संकल्प” की भावना पर आधारित है और विकसित भारत के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश और मानव संसाधन निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।

इसके तहत अधोसंरचना, एआई, पर्यटन, स्टार्टअप और खेल से जुड़े पांच मुख्यमंत्री मिशन शुरू किए जाएंगे, जबकि शिक्षा और कृषि क्षेत्रों में भी बड़े प्रावधान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि बस्तर-सरगुजा के विकास, औद्योगिक विस्तार, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बजट को जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताते हुए इसे प्रदेश की प्रगति का रोडमैप बताया।




