
बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम सोंठी में स्थित पर्वत वासिनी बगलामुखी माँ मन्नादाई मंदिर परिसर में सांस्कृतिक मंच निर्माण का शुभारंभ हो गया है। यह मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्र है, जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। मंदिर परिसर के विकास को लेकर ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी।

इसी क्रम में सोंठी प्रवास के दौरान बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसी स्वीकृति के तहत आज सांस्कृतिक मंच निर्माण का भूमिपूजन विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस मंच के निर्माण से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और सुलभ होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में बगलामुखी मां मन्नादाई सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल तथा ग्राम सरपंच नीमा वस्त्रकार मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि रामकुमारी, बुधराम केवट, सी.डी. महंत, रामकुमार कश्यप सहित ग्राम के वरिष्ठजन हीरालाल पटेल, कृष्ण कुमार दुबे, संतोष कुमार ठाकुर, रामेश्वर सिदार, पुजारी प्रमोद महाराज, बैगा किशन मरकाम तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी भीम प्रताप सिंह, भूपेंद्र तिवारी, राजकिशोर ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस निर्माण कार्य को ग्राम के सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।




