32.2 C
Bilāspur
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

सुशासन तिहार में ग्रामीणों को राहत की सौगात बरतोरी और जयरामनगर शिविर में हजारों आवेदनों का मौके पर निराकरण

सुशासन तिहार में ग्रामीणों को राहत की सौगात बरतोरी और जयरामनगर शिविर में हजारों आवेदनों का मौके पर निराकरणASA :- बिलासपुर जिले में सुशासन तिहार 2025 के तहत आज बिल्हा ब्लॉक के बरतोरी और मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर में समाधान शिविरों का आयोजन हुआ। इन शिविरों में हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया गया। बरतोरी में आयोजित शिविर में 4,235 में से 4,135 और जयरामनगर में 188 में से 150 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।शिविर में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों को समयबद्ध समाधान देने की बात कही। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में प्राप्त आवेदनों का द्वितीय चरण में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है।मौके पर ग्रामीणों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी मिला। किसी को राशन कार्ड मिला, तो किसी को किसान किताब, मनरेगा जॉब कार्ड, ट्राइसिकल और सुपोषण किट जैसी सौगातें मिलीं। महिला, बाल विकास, पंचायत और समाज कल्याण विभाग समेत कई विभागों ने सेवाएं दीं, जिससे ग्रामीणों में संतोष और भरोसे का माहौल दिखा।बरतोरी गांव की परदेशनिन कौशिक और रूपौतिन वर्मा को पक्के मकान की सौगात मिली। उन्होंने बताया कि अब उन्हें और उनके बच्चों को कच्चे घर का डर नहीं सताता। वहीं अमलडीहा की सरोजनी यादव और कामनी निषाद को मौके पर राशन कार्ड मिलने से बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने शिविर को उम्मीद की किरण बताया और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles