
जिले के विद्यालयों में आवारा कुत्तों द्वारा शिक्षकों और बच्चों को काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं से स्कूल परिसरों में दहशत का माहौल है और अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षक भी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। बढ़ते डॉग बाइट मामलों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने बताया कि हाल ही में शहर और आसपास के इलाकों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत के माध्यम से संबंधित सरपंचों को सूचना दी जा रही है ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस समस्या पर विशेष ध्यान दें और समय रहते कदम उठाए जा सकें। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों की धरपकड़ टीकाकरण और अन्य आवश्यक उपायों पर भी जोर दिया जा रहा है। स्कूल परिसरों के आसपास साफ-सफाई और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं फिलहाल प्रशासनिक प्रयास जारी हैं लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि इन कदमों से डॉग बाइट के मामलों में कमी आती है या नहीं।




