जांजगीर–चांपा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, मासूम बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू, स्वीपर होने के बावजूद मासूमों से सफाई, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

जांजगीर–चांपा जिले से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से स्कूल परिसर और कक्षाओं में झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नन्हे बच्चे पढ़ाई छोड़कर सफाई कार्य में लगाए गए हैं।हैरानी की बात यह है कि संबंधित स्कूल में स्वीपर की विधिवत पदस्थापना होने के बावजूद बच्चों से सफाई कराई जा रही है। लगातार जिले के अलग–अलग शासकीय स्कूलों से इस तरह के वीडियो सामने आना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कुटरा भाटापारा स्थित प्राथमिक शाला का है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। बच्चों से इस तरह का कार्य कराना न केवल शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि बाल अधिकारों पर भी सीधा हमला है।अब बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार शिक्षक और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है, और क्या भविष्य में बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles