30.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बिलासपुर में बनेगा विश्व रिकॉर्ड 1500 किशोरों की सहभागिता, विशाल रंगोली और प्रदर्शनी का आयोजन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर बिलासपुर में एक ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 1500 किशोरों को स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में तैयार कर सामूहिक नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी और वंदे मातरम् का सामूहिक गान होगा। इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने के लिए प्रमाणित करने वाली टीम आज शाम बिलासपुर पहुंच रही है।उप मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वामी विवेकानंद जी की भव्य रंगोली तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय कलाकारों के सहयोग से 75×75 फीट यानी 5625 वर्ग फीट क्षेत्रफल में स्वामी विवेकानंद जी की रंगोली बनाई जा रही है, जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रंगोली बताई जा रही है और अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।इसके साथ ही अरुण साव ने बताया कि कंपनी गार्डन, बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों और संदेशों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मबल और नशा मुक्ति का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles