मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में एनएसयूआई का सड़क पर प्रदर्शन, अरुण चौधरी की गिरफ्तारी से उबाल, बिलासपुर में एनएसयूआई का तीखा विरोध

भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम और स्वरूप में किए गए बदलाव के विरोध में देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में अरुण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।महामाया चौक पर बड़ी संख्या में जुटे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अरुण चौधरी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।

मीडिया से चर्चा करते हुए एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि वाराणसी में योगी सरकार के इशारे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और जबरन गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई छात्रों की आवाज़ को दबाने की साजिश है।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा में किए गए बदलाव वापस नहीं लिए गए और छात्र नेताओं पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं हुए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के युवा दिल्ली कूच कर सरकार के फैसले के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles