33.3 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवाज बुलंद, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया कैलेंडर विमोचन…

संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ ने अपने वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू के करकमलों से कराया। इस मौके पर संगठन के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति, स्टाफ की भारी कमी और अन्य ज्वलंत समस्याओं को मंत्री के सामने पुरजोर तरीके से रखा। संघ के प्रांताध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों में मदन लाल साहू, अमरु साहू, सूर्यकांत रजक, पूनम चंद्राकर, ये. सी. सन्नाट, राजकिशोर राठौर, पारस कुमार, दिलीप कुशवाहा, दिनेश साहू, दिनेश मिश्रा, चंद्रकांत जायसवाल, राम किशोर साहू, बसंत बृजवाल, मनोज जायसवाल, झम्मन साहू, धनंजय साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द वेतन विसंगति को दूर करने, रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने और कार्यस्थलों में संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। मंत्री श्री साहू ने कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कर्मचारी संघ का संदेश साफ है हक की लड़ाई में कोई समझौता नहीं!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles