31.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

हमर सियान, हमर धरोहर” कार्यक्रम से जागा करमा, एसएसपी बोले– नशे से लड़ो, लक्ष्य साधो,हेलमेट वितरण, बच्चों को कॉपी-पेन भेंट, सियानों का सम्मान – सीपत में पुलिस का जनसरोकार अभियान

थाना सीपत के ग्राम करमा में बिलासपुर पुलिस ने 8 जुलाई को हमर सियान, हमर धरोहर अभियान के तहत नशा मुक्ति और यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह रहे, जिन्होंने कहा– “सपने वो हैं जो नींद में भी सोने न दें, लक्ष्य साधो और एकलव्य की तरह आगे बढ़ो।” इस दौरान उन्होंने ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों (सियानों) को सम्मानित किया और स्कूली बच्चों को कॉपी-पेन वितरित किए।एसएसपी ने बीट प्रणाली की समीक्षा कर सीपत पुलिस, बीट प्रभारी एएसआई सहेत्तर कुर्रे और आरक्षकों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि हर गांव में बीट पुलिस की जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शिता लाई जा रही है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे और सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बच्चों को सकारात्मक सोच, ट्रैफिक नियमों और बुजुर्गों के सम्मान के महत्व पर संदेश दिया।कार्यक्रम में पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के सहयोग से 170 स्कूली बच्चों को सामग्री वितरित की गई। ग्राम सरपंच, पंच, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले, और मंच से यह संदेश गया कि हर गांव को नशे से मुक्त करना ही अब पुलिस और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles