पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जब्त, व्हील लॉक-लिफ्टर से की कार्रवाई शहर में ट्रैफिक बाधित करने वालों पर बिलासपुर यातायात पुलिस का शिकंजा

बिलासपुर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर और एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में टीम लगातार सघन अभियान चला रही है। अनाधिकृत पार्किंग करने वालों के खिलाफ व्हील लॉक, बाइक-कार लिफ्टर से कार्यवाही की जा रही है।

देवकीनंदन चौक, शनिचरी और अन्य प्रमुख मार्गों में नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई की गई।लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों को मौके पर चेताया गया और कई वाहनों को जब्त कर यातायात मुख्यालय लाया गया।अभियान में डीएसपी शिव चरण परिहार, टीआई सईद अख्तर, नवीन देवांगन सहित पूरी टीम शामिल रही।यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मुख्य सड़कों और व्यस्त इलाकों में वाहन पार्किंग से बचें। नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सम्मान करें, ताकि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles