20.7 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

हरतालिका तीज के पहले महिलाओं के लिए आयोजित हुआ तीजा तिहार कार्यक्रम ,बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल खुशी और उमंग के बीच मनाया पर्व…

बिलासपुर – हरतालिका तीज पर्व के पहले बिलासपुर में तीजा त्यौहार मनाया गया बेलतरा विधायक के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद विधायक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई जिन्होंने खुशी और उमंग के बीच तीजा के इस पर्व को मनाया। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया पर हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस व्रत की पूजा में महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती की रेत या मिट्टी की मदद से एक मूर्ति बनाती हैं और उसकी पूजा-अर्चना करती हैं। यह त्यौहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है हरतालिका तीज को मनाने के लिए महिलाएं अपने मायके पहुंचती है और पूजन विधि को पूर्ण करती है इससे पहले बिलासपुर में भी हारतालिका तीज की धूम देखी गई और सरकंडा बहतराई स्टेडियम में तीज तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बेलतरा विधायक के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की धर्मपत्नी मीणा साव पत्थलगांव विधायक गोमती साय पंडरिया विधायक भावना वोहरा, जांजगीर-चंपा की सांसद कमलेश जांगड़े सहित बिलासपुर महापौर पूजा विधानी और जिला भाजपा शहर मंत्री हर्षिता पांडे शामिल हुई इस मौके पर सभी ने उपस्थित महिलाओं को हरतालिका तीज की बधाई देते हुए कहा कि यह वह अवसर होता है जब महिलाएं खुशियोंऔर उमंग के साथ मायके पहुंचती है और इस पर्व को श्रद्धा के साथ व्रत रखकर संपूर्ण करती है, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं के लिए यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों और महिलाओं के लिए झूले और पारंपरिक खेलकूद के सामग्री रखे गए थे जिससे यहां पहुंचने वाली महिलाओं को एक ही स्थान पर मौज मस्ती के साथ त्यौहार का आनंद दिया जा सके यहां मौजूद छत्तीसगढ़ी गायिका के द्वारा उपस्थित महिलाओं को छत्तीसगढ़ी गीतों से मंत्र मुग्ध भी किया गया। तीजा के मौके पर बिलासपुर में यह कार्यक्रम निश्चित ही महिलाओं को आपस में एक स्थान पर इकट्ठा होने का अवसर देता है और खुशियों और उमंग के साथ इस त्यौहार को मनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है विधायक के द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बना और बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। इस मौके पर अतिथियों के साथ महिलाओं का सम्मान भी यहां किया गया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles