38.1 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

*19 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा*

19 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

जिला मराठा समाज बिलासपुर के तत्वाधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फ़रवरी को धुमधाम से मनाई जाएगी ।
समाज के अध्यक्ष श्री शशांक चौहान ने बताया कि छत्रपति शिवाजी जयंती बिलासपुर में एवं 22 फरवरी श्री खंडोबा वार्षिकोत्सव रतनपुर में भव्य रूप से करने की तैयारी हेतु कल आई तुलजा भवानी मंदिर में हुई बैठक जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर 11 फरवरी को जीजा माता महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है समाज द्वारा मराठा प्रीमियर लीग खेल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज के महिला एवं युवा – पुरष वर्ग द्वारा क्रिकेट खेल का आयोजन किया गया है 19 फरवरी जयंती पर प्रातः 8 बजे बृहस्पति बाजार स्थित छत्रपति शिवाजी चौक में लगी मुर्ति पर माल्यार्पण ,उद्बोधन, जिजा माता महिला मंडल द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा टाउन हॉल स्थित मुर्ति पर माल्यार्पण सुबह 10 बजे आई तुलजा भवानी मंदिर स्थित शिवाजी की मुर्ति पर माल्यार्पण उद्बोधन का कार्यक्रम होगा. शाम 5 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कुल मैदान से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में शिवाजी महाराज एवं जिजा माता की जिवंत झांकी, ढोल ताशा धुमाल के साथ प्रारंभ होगी, युवक-युवतियां हाथों में तलवार लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए निकलेंगे, मराठा महिलाएं भगवा रंग की साड़ी मराठी वेशभूषा में चलेंगी, मराठा युवा सफेद कुर्ता पैजामा और भगवा पगड़ी में दिखेंगे, शोभा यात्रा रात्रि 9 बजे आई तुलजा भवानी मंदिर मे पहुंचेगी यहां पर आम सभा होगी, सभा पश्च्यात भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही मराठा समाज का 22 फरवरी श्री खंडोबा मंदिर में 51 वां वार्षिकोत्सव भी मनाया जायगा जिसमें सुबह 9 बजे आराध्य देव की पुजा शुरू होगी रात्री गोंधल पुजा होगी जो सुबह 5 बजे तक चलेगी। गोंधल पुजा में पन्द्रह से अधिक दम्पत्ति बैठेंगे पुजा कराने नागपुर से विषवनाथ बत्तिसे चौहान आएगे महिला मंडल द्वारा युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन पवार (रायपुर) विशिष्ठ अतिथि श्री अरूण घाडगे जी प्रांतअधयक्ष श्रीमति कविता बाबर प्रांतअधयक्ष श्री राघवेन्द्र राव भोसले संरक्षक श्रीमति तारा शिंदे महिला मंडल अध्यक्ष गौरव शालुंके युवा सेना अध्यक्ष रहेंगे इस वर्ष का भंडारा श्री परमेश्वर राव गायकवाड़ परिवार के द्वारा दिया जा रहा है बैठक में अध्यक्ष शशांक चौहान उपाध्यक्ष प्रणय बाकरे सचिव जिवन भोसले विशाल गायकवाड़ महिला संरक्षक श्रीमति लक्ष्मी वासिंग, श्रीमति भारती कदम, श्रीमती रानी जाधव, श्रीमती किरण मुले युवा मराठा सेना से गौरव शालुंके बादल बाकरे भावेश, सनम, बाला भोसले , पारश शिंदे एवं समाज के सम्मानीयजन उपस्थित हुए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles