17.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

224 बोरी अवैध धान और ट्रैक्टर जब्त, मस्तुरी में कार्रवाई जारी

धान के अवैध परिवहन और संग्रहण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी है। इस बार बिल्हा से टिकारी ले जाए जा रहे 224 बोरी धान सहित दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। धान की कीमत करीब 2.78 लाख रुपये आंकी गई है। यह मामला मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा का है जहां प्रशासन की राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

जाँच के दौरान वाहन चालक ने बताया कि यह धान बिल्हा से टिकारी ले जाया जा रहा था। हालांकि, जांच के दौरान धान परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज, जैसे मण्डी शुल्क रसीद या स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, प्रस्तुत नहीं किए जा सके। 224 बोरी धान को तहसीलदार द्वारा जब्त कर लिया गया और मण्डी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles