21.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

बिलासपुर में होटल संचालक की बेरहमी से पिटाई, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…

बिलासपुर में एक होटल के संचालक को लेकर रिश्तेदार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई , जिसे गंभीर अवस्था में अपोलो में भर्ती किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड में मौजूद होटल मिडटाउन के मालिक रामायण शर्मा है, जिन्होंने इस होटल के संचालन की जिम्मेदारी अपने ही रिश्तेदार अनुराग शर्मा को दिया था। जिनके साथ बाकायदा एग्रीमेंट भी किया गया है। जिसके अनुसार अनुराग शर्मा प्रतिमाह 72,000रु होटल का किराया देते हैं। बताया जा रहा है कि जब उन्होंने यह होटल संचालक के लिए लिया तो होटल की स्थिति जर्जर थी। उनके द्वारा 30 से 40 लाख रुपए खर्च कर होटल को रिनोवेट कराया गया। बताया जा रहा है कि इस वजह से अब होटल के कारोबार ने गति पकड़ ली है जिसके बाद होटल के मालिक रामायण शर्मा और उनके बेटे राजकमल शर्मा का लालच बढ़ गया। इसलिए वे अब अनुबंध से परे जाकर किराया डबल करना चाहते हैं। इस मुद्दे को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार रात करीब 10:30 बजे रामायण शर्मा उसके पुत्र राजकमल शर्मा द्वारा अनुराग विश्वकर्मा को होटल मिड टाउन बुलाया गया, जहां उन पर दबाव डाला गया कि वे इस होटल का डबल किराया दे। जब अनुराग ने पुराने अनुबंध अनुसार ही किराए देने और होटल के रिनोवेशन में लाखों रुपए खर्च होने की बात कही तो इससे नाराज होकर रामायण शर्मा, उसके पुत्र राजकमल शर्मा और उनके साथियों ने अनुराग विश्वकर्मा को होटल के कमरे में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान होटल में मौजूद कुर्सी और शराब की बोतल से भी अनुराग पर प्रहार किया गया। शराब का बोतल सर पर लगने से उन्हें गंभीर चोट आई, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट पहुंची है। घटना की सूचना पाकर अनुराग विश्वकर्मा के परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल अवस्था में अनुराग को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में मंगलवार को सिविल लाइन थाने में आरोपियों रामायण शर्मा, राजकमल शर्मा और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।बताया जा रहा है कि होटल मिड टाउन का संचालन पिछले 8 माह से अनुराग विश्वकर्मा कर रहे हैं। इससे पहले होटल का कारोबार कुछ खास नहीं था लेकिन अनुराग विश्वकर्मा के संभालने के बाद से ही जब होटल चलने लगा तो उसके असली मालिक रामायण शर्मा और उनके बेटे का लालच बढ़ गया, जो किसी तरह से अनुराग विश्वकर्मा के साथ अनुबंध तोड़कर इसका संचालन खुद करना चाहते हैं । उनके द्वारा नियम विरुद्ध अनुराग विश्वकर्मा द्वारा 30 से 40 लाख रुपए खर्च कर खरीदे गए फर्नीचर और अन्य सामग्री को भी हड़पने की कोशिश की जा रही है, जिसकी शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles