26.9 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी) पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही > चोरी के फरार 02 आरोपी को पकडने में मिली सफलता…

सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी) पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही > चोरी के फरार 02 आरोपी को पकडने में मिली सफलता…

थाना :- हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0
अप० क०:- 298/2023
धारा :- 457,380 भादवि
सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी) पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही
चोरी के फरार 02 आरोपी को पकडने में मिली सफलता
➤ चोरी सम्पत्ति की ब्रिकी रकम 3000/- नगदी बरामद किया गया
➤ फरार 02 आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी दिलीप कुमार पाल पिता अर्जुन पाल उम्र 31 साल साकिन पेंड्रीडीह थाना हिर्री का रिपोर्ट दर्ज कराये की दिनाक 30.10.2023 के रात्रि करीबन 04.30 बजे दरवाजा खोलकर घर में बधे 03 नग भेडा एवं 12 नग भेडी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबंद्ध कर लगातार पता साजी किया जा रहा था जो मुखबिर सुचना मिला की ग्राम चिल्हाटी के मटन दुकान वाले भेड चोरी कर लाये थे उक्त सुचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री कृष्णकुमार पटेल को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारीयो से प्राप्त दिशा निर्देशो पर थाना हिर्री पुलिस द्वारा मुखबीर सुचना पर से पूर्व में साबीर खान चिल्हाटी मोपका एवं मनीष पटेल तालापारा को तबल कर पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक 30.10.2023 को अपने अन्य साथियो के साथ मनीष पटेल के कार एक्स.यू.व्ही. कमांक सी.जी. 10 एन. 7266 पर ग्राम पेंड्रीडीह से भेड भेडी चोरी कर ले जाकर मटन बेचने वालो के पास बिक्री करना बताये थे। जो मटन बेचने वाले आरोपियान वाहिद खान पिता हमीद खान उम्र 36 साल एवं रईस खान पिता हमीद खान उम्र 24 साल साकिनान चिल्हाटी थाना सरकण्डा के सयुक्त कब्जे से भेड भेडी बिक्री कर बटवारे में से कुछ पैसे खा पीकर खर्च करने पश्चात बचा हुआ शेष जुमला नगदी 3000/- रुपये तथा एक लोहे की कत्ता घटना में प्रयुक्त को जप्त किया गया है पूर्व में 04 आरोपियो को गिर कर रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण की अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जो आज दिनांक 23.12.2023 को मुखबीर सूचना पर फरार आरोपियान वाहिद खान पिता हमीद खान उम्र 36 साल एवं रईस खान पिता हमीद खान उम्र 24 साल साकिनान चिल्हाटी थाना सरकण्डा को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
आरोपियान-01 वाहिद खान पिता हमीद खान उम्र 36 साल साकिन चिल्हाटी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
रईस खान पिता हमीद खान उम्र 24 साल साकिन चिल्हाटी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles