
वहीं 6 वर्ष पुराने दूसरे मामले में आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। सरकंडा क्षेत्र की ही एक और नाबालिग लड़की घर में बिना किसी को बताएं किसी के साथ भाग गई थी। साल 2018 में पुलिस ने नाबालिग किशोरी को तो ढूंढ लिया था लेकिन उसे भगाने वाला पंच पकरी मुजफ्फरपुर बिहार निवासी विवेक कुमार सिंह फरार था। पुलिस पिछले साल 6 साल से उसे ढूंढ रही थी। पिछले दिनों सभी पेंडिंग मामलों को सुलझाने का आदेश हुआ, जिस पर कार्यवाही करते हुए सरकंडा पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पता चला कि आरोपी नाबालिग को धमका कर अपने साथ बेंगलुरु ले गया था जहां उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।




