Homeहमर बिलासपुरअनोखी परम्पराअशोक नगर के बगदाई माता मंदिर में चैत्र नवरात्र की भव्य...

अनोखी परम्पराअशोक नगर के बगदाई माता मंदिर में चैत्र नवरात्र की भव्य धूम, उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था पत्थर चढ़ाने की अनोखी परंपरा से प्रसन्न होती हैं माता वन देवी, भक्तों की हर मनोकामना होती है पूर्ण

बिलासपुर के सरकंडा स्थित अशोक नगर के प्रसिद्ध बगदाई माता वनदेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जहां हर ओर भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित गंगाराम तिवारी के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि पर्व विशेष श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया जा रहा है।

माता वन देवी के दरबार में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां की अनोखी परंपरा है, जहां भक्त माता को पत्थर अर्पित करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन और अटूट विश्वास के साथ पत्थर चढ़ाने पर माता वन देवी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। यही वजह है कि दूर-दूर से लोग अपनी इच्छाएं लेकर यहां पहुंचते हैं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी और नवमी तिथि को विशेष पूजा, हवन और कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ब्राह्मणों का सम्मान और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से की गई हैं। मंदिर के संरक्षक श्री पाटनवार ने बताया कि वर्षों पहले यह स्थान एक छोटा सा धार्मिक स्थल था, लेकिन समय के साथ श्रद्धालुओं की आस्था और सहयोग से यह भव्य मंदिर के रूप में विकसित हुआ है।

करीब एक सदी पुराना यह मंदिर आज ‘वनदेवी’ के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्त माता से संतान सुख, तरक्की, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना लेकर पहुंच रहे हैं। श्रद्धा और विश्वास से भरे इस दरबार में हर आने वाला भक्त भावविभोर हो उठता है, जहां आस्था की शक्ति और भक्ति का सागर निरंतर प्रवाहित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments