24.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बिलासपुर में बसने वाले उत्तर भारतीयों के साथ मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मांगा समर्थन।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। नरेंद्र मोदी केवल तीसरी बार प्रधानमंत्री ही नहीं बनना चाहते बल्कि वे 400 सीट जीतकर व्यापक बदलाव का आह्वान भी कर चुके हैं, जिसे प्राप्त करने कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरातल पर पसीना बहाते दिख रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और दो बार के एमएलसी विजय बहादुर पाठक को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे विस्तार योजना केंद्रीय टोली के भी सदस्य हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर वे भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं, तो वहीं छत्तीसगढ़ में बसने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासियों से भी भेंट कर उनका समर्थन मांग रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बिलासपुर में रहने वाले बिहार और उसके आसपास के क्षेत्र से आकर बिलासपुर में बसने वाले प्रवासियों से भेंट की। पाटलिपुत्र नगर में उनसे मुलाकात करने पाटलिपुत्र नगर और पाटलिपुत्र कॉलोनी में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश झारखंड के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे, जिनसे आत्मीयता से मुलाकात करते हुए उन्होंने सब का परिचय प्राप्त किया और उनसे भाजपा के लिए समर्थन भी मांगा। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बीजेपी मोदी के चेहरे और केंद्र की नीतियों के बल पर पूरे देश में चुनाव लड़ रही है और इस बार 400 सीट का लक्ष्य आसान है। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया।

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के पदाधिकारी और सदस्यों ने मंगलवार को उनका आतिशी स्वागत किया। फूलमाला भेंटकर उनका स्वागत करते हुए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र दास ने बताया कि बिलासपुर उन सब की कर्मभूमि है लेकिन यहां बसने वाला प्रवासी आज भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। मातृभूमि और कर्मभूमि दोनों के प्रति समर्पित बिहार, मिथिलांचल और उत्तर भारत के लोग भी देश में शांति, समृद्धि और विकास चाहते हैं इसीलिए एक स्थिर सरकार के लिए ही वे वोट करते रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles