अस्पताल में हंगामा, मरीजों में दहशत… मानसिक विक्षिप्त के आतंक से सहमा गुरु नानक चौक।पत्थरबाजी से टूटा अस्पताल का शीशा सवाल—कब रुकेगा इस आतंक का सिलसिला

बिलासपुर के गुरु नानक चौक क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह राजू उर्फ शत्रुघ्न नामक व्यक्ति ने गुरु नानक चौक स्थित लाइफ केयर अस्पताल में घुसकर हंगामा किया जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान मरीज उनके परिजन और अस्पताल कर्मचारी दहशत में आ गए।अस्पताल में घुसते ही आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और वहां मौजूद मरीजों व कर्मचारियों से विवाद करने लगा।

सुरक्षा गार्ड ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गया। गुस्से में उसने पत्थर उठाकर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के टफन ग्लास पर हमला कर दिया जिससे महंगा शीशे वाला दरवाजा टूट गया। इसके बाद भी वह लगातार पत्थर फेंककर लोगों पर हमला करने का प्रयास करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार राजू लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित है और पूर्व में कई बार उसे मानसिक चिकित्सालय भेजा जा चुका है। लेकिन परिजन उसे वापस घर ले आते हैं। उचित निगरानी नहीं होने के कारण वह अक्सर राहगीरों ऑटो चालकों और स्थानीय लोगों से विवाद करता रहता है। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने इस घटना के बाद जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी का व्यवहार अब खतरनाक हो चुका है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने उसके समुचित मानसिक उपचार और सुरक्षित संस्थान में भर्ती कर निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles