27.7 C
Bilāspur
Sunday, June 22, 2025
spot_img

बेलतरा विधानसभा अंतर्गत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे, बोलें 400 सीट जीता कर लाने का हमारा लक्ष्य।

2018 में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की तो उन्हें ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2023 में कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा की वापसी कराई। यही कारण है कि एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व दे रही है। इसी कड़ी में एक से आठ अप्रैल तक प्रदेश के सभी विधानसभाओ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अशोक नगर स्थित अशोक वाटिका में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचे. दोपहर बाद बिष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर साइंस कॉलेज मैदान में लैंड हुआ जहां जिले और विधानसभा के बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे सम्मेलन स्थल पहुंचे।

आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को 81,000 से अधिक वोटों की बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई । एक बार फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाते हुए ऐतिहासिक निर्णय लेने हेतु उन्हें 400 सीट दिलाने का भी आह्वान किया गया। यहां भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये, जिन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नाव है, जिन्हें प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे। कांग्रेस ने गठबंधन के बावजूद चुनाव से पहले ही हार मान ली है, इसलिए उनके बड़े नेता अपना आपा खो बैठे हैं और अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। कांग्रेसी भी समझ चुके हैं कि कांग्रेस एक डूबती नाव है इसलिए वे लगातार कांग्रेस छोड़कर भाजपा का हाथ थाम रहे हैं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जो कुछ कहा है वो अशोभनीय और असहनीय है। बड़बोले कांग्रेसियो को इस बार सबक सिखाने का उन्होंने आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 11 सीट जीतने की बात कही। सभा में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 655 करोड रुपए की दूसरी क़िस्त जारी कर दी गई है। अब से हर महीने के पहले सप्ताह में महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के ₹1000 आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सब काम सांय सांय हो रहे है, इसलिए अब कांग्रेस को बाय-बाय कहने का समय आ गया है।

विष्णु देव साय सीएम सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू और राम विरोधी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इस तरह से उन्होंने छत्तीसगढ़ के भांचा का अपमान किया है लिहाजा इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाना है। श्री साव ने यह भी कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्ष के अधिकांश नेता जमानत पर है और ऐसे अपराधियों को संसद में नहीं जेल भेजना है।

अरुण साव डिप्टी सीएम पिछले कार्यकर्ता सम्मेलनो की तरह इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया, जिन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति हिंदू और देश विरोधी है, इसलिए अब उनसे देश विरोधी नारे नहीं लगाये जा रहे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, अरुण सिंह चौहान और प्रत्याशी तोखन साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles