Homeहमर बिलासपुरएक यात्री को चाकू मार कर मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी...

एक यात्री को चाकू मार कर मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी ई रिक्शा चालक सहित एक नाबालिक गिरफ्तार, पुलिस ने लूट की रकम, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा की बरामद, वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

तोरवा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी अशोक धीवर ने थाने पहुंच कर जानकारी देते हुए बताया था कि वे एक अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे ट्रेन से बिलासपुर आए। रेलवे स्टेशन के बाहर वे पेड़ के नीचे कुछ देर बैठे रहे। इसी दौरान उनके पड़ोस के गांव ससहा में रहने वाला पंचलाल वहां आ गया। दोनों करीब चार बजे पैदल ही तोरवा नाका की ओर निकले। रेलवे खेल मैदान के पास पीछे से आ रहे ई-रिक्शा के चालक ने अशोक को टक्कर मार दी। इस पर अशोक ने उसे ठीक से वाहन चलाने के लिए कहा। ई-रिक्शा के चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कहते हुए गाली-गलौज की।

इसका विरोध करने पर उसने अशोक से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने अपने पास रखे चाकू से अशोक के जांघ में मार दिया। हमले में चाकू उनकी जांघ में ही फंसकर टूट गया। इधर ई-रिक्शा चालक के साथी ने पंचलाल से मारपीट कर दोनों का मोबाइल और नगद 4सौ रुपये लूटकर भाग गए।चाकू के हमले से घायल श्रमिक किसी तरह सिम्स अस्पताल पहुंचा।सिम्स में तीन दिन तक चले उपचार के बाद घायल सीधे तोरवा थाने पहुंचा। पुलिस में शिकायत के आधार पर मौके से आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी करते हुए करबला निवासी आरोपी ई रिक्शा चालक अजय इंगोले और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर उनसे लूटपाट के दो मोबाइल,नगद 4 सौ रुपये और घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा जब्त कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments