जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और सिरगिट्टी पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने की शिकायत के साथ पीड़ित परिवार ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।

जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और सिरगिट्टी पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने की शिकायत के साथ पीड़ित परिवार ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की पुनः जांच करने की मांग की गई है। बताया गया कि 3 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे सिरगिट्टी बन्नाक चौक में रहने वाली उषा नंदेश्वर के साथ सोमू साहू और रुक्मणी साहू ने मारपीट की। उसे लहूलुहान और बेहोशी के हाल में छोड़कर वे चले गए। सुबह जब महिला का पति संतोष नंदेश्वर लौटा तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने भी कार्रवाई करने की बजाय केवल खानापूर्ति की।

घायल का जिला अस्पताल में पट्टी करवा कर उसे छोड़ दिया लेकिन सोमू साहू और रुक्मणी साहू के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि अब सोमू साहू, रुक्मणी साहू के साथ मिलकर पुलिस मामले को वापस लेने के लिए दवाब बना रही है। बताया जाता है की जमीन विवाद को लेकर पहले भी सोमू साहू सुर उसके साथियों ने उषा नंदेश्वर और उसके परिवार के साथ मारपीट की है। साथ ही साथ सिरगिट्टी पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का गंभीर आरोप इन लोगों ने लगाया है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि दबंग लोग उनकी बेटियों को घर में घुसकर घसीट कर अपने घर ले जाकर मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहे हैं, जिनमे पुलिस का भी कोई डर नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles