Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर पुलिस के कार्यवाही से संतुष्ट पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने तारीफ...

बिलासपुर पुलिस के कार्यवाही से संतुष्ट पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने तारीफ करते हुए उपलब्धि पत्र वितरण किए।

बिलासपुर पुलिस की ओर से पिछले दो महीने में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाते हुए सामाजिक तत्वों, अवैध हथियार, प्रतिबंधित मादक पदार्थ, अवैध शराब, रेत परिवहन और कबाड़, जुआ सट्टा और गुंडे बदमाशों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर कार्यवाही की गई है इस कार्यवाही से संतुष्ट बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने इस कार्यवाही में अपनी सहभागिता निभाने वाले थाना प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट यातायात आरक्षण टीम महिला थाना सहित पूरे बिलासपुर पुलिस विभाग की जमकर तारीफ की।

इसी दौरान उन्होंने बिलासपुर पुलिस के द्वारा जुए सट्टे आबकारी मामले एनडीपीएस मामले अवैध परिवहन और अवैध कबाड़, मोटर व्हीकल एक्ट सहित जिला बदर के मामले में कार्यवाही पर एसपी ने प्रकाश डालते हुए बताया कि अब तक सभी मामलों में 2 हजार से भी अधिक की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसी के साथ एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से भी यातायात पुलिस की ओर से शहर वासियों को नियम कायदों की जानकारी देने के साथ जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है जो सराहनीय है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के परिपालन में कार्यवाही करने वाले 10 बेस्ट पुलिस अधिकारियों को बेस्ट पुलिस ऑफिसर ऑफ़ द मंथ के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें रतनपुर थाना प्रभारी आईपीएस अजय कुमार, टीआई प्रदीप आर्य, टीआई तोप सिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह और आरक्षक सरफराज खान सहित अन्य शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments