22.5 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

इस वर्ष तेलुगू नव वर्ष का आयोजन हैंडबॉल मैदान की बजाय रेलवे फुटबॉल ग्राउंड इंस्टिट्यूट में किया जा रहा, इस बार का आयोजन भव्य और यादगार रहेगा।

आगामी 9 अप्रेल को बिलासपुर में रहने वाले प्रवासी तेलुगु समाज द्वारा तेलुगू उगादि हिंदू नव वर्ष का भव्य आयोजन किया जाने वाला है, जिसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उगादि महोत्सव आयोजन समिति के साथ बिलासपुर के तेलुगु समाज के अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोजनों को बृहद स्वरूप देने के साथ बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र के अलावा अन्य हिस्सों में रहने वाले समाज के एक एक व्यक्ति तक महोत्सव का आमंत्रण पहुंचाने और उनके द्वारा अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

तेलुगू नव वर्ष की तैयारी में आयोजित बैठक में उगादि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व्ही रामा राव और सचिव एस साईं भास्कर एवं अन्य पदाधिकारियों के अलावा आंध्रा समाज स्कूल, रामनवमी कमेटी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, बालाजी मंदिर समिति, कलिंग समाज, कसिमकोटा समाज समिति, अन्नपूर्णा कॉलोनी रामनवमी कमेटी, कसिमकोटा संजय समिति और बिलासपुर में तेलुगु समाज द्वारा गठित अन्य समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए, जिन्होंने आयोजन को और भव्य एवं रोचक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए ।साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि बिलासपुर में रहने वाले तेलुगु समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी इस महोत्सव में सुनिश्चित की जाए और इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर सब तक आमंत्रण पहुंचे।


उगादी महोत्सव पर दिन में समाज के बच्चो, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत समाज के युवा एवं बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।इस अवसर पर बुजुर्ग एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी होगा। रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट फुटबॉल मैदान पार्किंग स्थल में 9 अप्रेल की संध्या 6:30 बजे आयोजित होने वाले तेलुगु हिंदू नव वर्ष उगादि महोत्सव 2024 को यादगार बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामा राव एवं रेलवे क्षेत्र के पार्षद एवं आयोजन समिति के सचिव एस साईं भास्कर के साथ पूरी टीम जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles