शनिचरी के जवाली पुल के पास सीवरेज के लिए बनाया जा रहा पंपिंग स्टेशन बेजा कब्जा के भेंट चढ़ा, यहां फर्नीचर, वर्कशॉप आदि के दुकान।

सीवरेज के लिए बनाया जा रहा पंपिंग स्टेशन बेजा कब्जा की भेंट चढ़ चुका है। शनिचरी के जवाली पुल के पास पंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा था, जो आज भी अधूरा हैं। यहां फर्नीचर, लकड़ी व्यवसाईयों की दुकान औऱ वर्कशॉप का बड़ा कारोबार हो रहा है। निगम ने तोड़ने प्रयास भी किया, मामला हाई कोर्ट पहुंचा जहां से निगम के पक्ष पर पर निर्णय आया। कुछ समय पहले निगम ने कार्यवाही करते हुए कुछ दुकानों को भी हटाया, उसके बाद से कार्यवाही नही होने से फर्नीचर कारोबारियों का अतिक्रमण धड़ल्ले से बढ़ता जा रहा हैं।

शनिचरी बाजार से जवाली पुल की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ लकड़ी, अलमारी, सोफा वालों का कब्जा है। कार्यवाही के बावजूद भी फिर से अतिक्रमण का बाजार सज गया है। इसकी वजह से सीवरेज का पंपिंग स्टेशन का काम अधूरा है। जब तक पंपिंग स्टेशन पूरा नही होगा। सीवरेज योजना का लाभ शहर वासियों को पूरी तरह से नहीं मिल पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles