Homeहमर बिलासपुरमौसम ने बदला मिजाज़: हल्की बारिश से लोगों को मिली गर्मी से...

मौसम ने बदला मिजाज़: हल्की बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत; अगले कुछ दिन गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही न्यायधानी बिलासपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बूंदा-बंदी हो रही है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को कुछ राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए रहे। साथ ही राजधानी रायपुर, न्यायधानी बिलासपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बूंदा-बंदी हुई। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को राहत मिली है। इससे तापमान में भी असर पड़ा और पारा 6 से 7 डिग्री तक लुढ़क गया है। अब मौसम में नमी आने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।बीते शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री से ऊपर जा पंहुचा था तो वहीं रविवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव और हल्की बूंदाबांदी की वजह से बढ़ता हुआ पारा 33 डिग्री सेल्सियस पर रुक गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच यह राहत की खबर है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments