Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर रेलवे क्षेत्र में तेलुगु समाज की ओर से उगादि पर्व की...

बिलासपुर रेलवे क्षेत्र में तेलुगु समाज की ओर से उगादि पर्व की तैयारी बड़े धूमधाम की जा रही।

हर बार की तरह इस बार भी बिलासपुर रेलवे क्षेत्र में तेलुगु समाज की ओर से उगादि पर्व धूमधाम से मनाई जायगी। इसकी तैयारियों में तेलुगु समाज के पदाधिकारी जोरों से लगे हुए है। पदाधिकारियों की माने तो रेलवे क्षेत्र में इस बार सर्व तेलुगू समाज बड़े स्तर पर उगादी मिलन समारोह मनाने की तैयारी में जुट गया है। पर्व पर यहां समाज के बच्चे एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देंगे। समाज के अध्यक्ष व्ही रामा राव ने जानकारी देते हुए बताया की तेलुगु नववर्ष उगादि पर प्रातः घर में स्नान पूजन के बाद लोग स्थानीय मंदिरों में जाते हैं जहां पूजा अर्चना और दान की परंपरा है। इसके बाद नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान में आयोजित उगादि महोत्सव में बिलासपुर के तेलुगु भाषी दक्षिण भारतीय शामिल होंगे।

आयोजन का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष वी रामा राव करेंगे। इसके बाद विविध खेलकूद, रंगोली, मेहंदी आदि की स्पर्धाएं होगी। शाम को समाज के बच्चे रंगारंग प्रस्तुति देंगे। साथ ही समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान होगा। तीन बुजुर्ग जोड़े भी सम्मानित होंगे, यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित होंगे।उगादि महोत्सव सुबह से शुरू होकर रात तक चलेगी।इस दौरान विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। इस विशेष अवसर पर रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments