Homeहमर बिलासपुरहिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा;...

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा; इसी दिन तेलुगु द्वारा उगादि व सिंधी समाज चेट्रीचंड उत्सव मनाएगा।

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन एक साथ कई पर्व होंगे। महाराष्ट्रीयन जहां गुड़ी पड़वा मनाएंगे तो वहीं दक्षिण भारतीय इस दिन उगादि का उत्सव मनाएंगे। सिंधी समाज चेट्री चंड मनाएगा तो वही प्रतिपदा पर नवरात्र की भी शुरुआत होगी। बिलासपुर के भी सभी मंदिरों में इसकी तैयारी कर ली गई है।

अभिजीत मुहूर्त पर कलश स्थापना के साथ ही 9 दिवसीय उत्सव का आरंभ होगा। कई स्थानों पर कलश यात्रा निकाली जाएगी और जोत प्रज्वलित की जाएगी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रतिदिन भंडारे का भी कार्यक्रम होगा, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, तो वही सभी शक्ति मंदिरों में विशेष सजावट भी की गई है। मंदिरों के आसपास दुकाने भी सज गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments