बिलासपुर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू।

बिलासपुर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। इसके बाद ही चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन जमा करने की तारीख तय कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव 13 अप्रैल तो भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 18 अप्रैल को नामांकन जमा करेंगे। नामांकन को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय भी तैयारी में जुट गया है। नामांकन जमा करने 8 दिन का शेड्यूल आया है, 2 दिन अवकाश होने के कारण उम्मीदवारों को केवल 5 दिन ही नामांकन जमा करने का मौका मिलेगा।

जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी नामांकन को लेकर पूरी तरह से तैयार है तो वहीं राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। बिलासपुर से भाजपा सांसद प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन के दौरान सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज आदि को बुलाया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आना तय माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान उनका रोड शो था, लेकिन प्रचार का समय खत्म होने के कारण रोड शो रद्द कर दिया गया था। नामांकन 12 अप्रैल से शुरू होगा इसके लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन जिला निर्वाचन विभाग तैयार है। निर्वाचन शेड्यूल नामांकन शेड्यूल जारी होने के बाद विभाग तैयारी में जुट गया है।निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर शिव बनर्जी ने बताया कि नामांकन के लिए 8 दिन का शेड्यूल था, लेकिन बीच में दो दिन छुट्टी है इसलिए नामांकन की अवधि 5 दिन की रहेगी।

राजनीतिक गलियारों में भी नामांकन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है, भाजपा ने एक महीने पहले ही अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया था। लोकसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए साहू समाज से पूर्व विधायक तोखन साहू को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। साहू ने अब तक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा सीटों का दौरा कर लिया है। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे है। वहीं, शक्ति केंद्र स्तर पर भी बैठकें हो रही हैं। हालांकि अभी भी चुनाव प्रचार में इतनी तेजी नहीं आई है। संगठन के नेताओं का मानना है कि तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। इसके बाद ही चुनावी गर्मी देखने को मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles