Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में रहने वाले दक्षिण भारतीय तेलुगू समाज द्वारा मंगलवार को तेलुगु...

बिलासपुर में रहने वाले दक्षिण भारतीय तेलुगू समाज द्वारा मंगलवार को तेलुगु नव वर्ष उगादि का पर्व धूमधाम से मनाया गया.

बिलासपुर में रहने वाले दक्षिण भारतीय तेलुगू समाज द्वारा मंगलवार को तेलुगु नव वर्ष उगादि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रातः स्नानादि के बाद पारंपरिक वस्त्रों में सजे लोग स्थानीय मंदिरों में पहुंचे, जहां पूजा अर्चना और दान पुण्य किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान में उगादि महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां भाजपा नेता वी रामाराव द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर तेलुगू पुजारी भास्कर नारायण ने जातकों को पंचांग के माध्यम से वर्ष फल पढ़कर सुनाया ।नव वर्ष उगादि के अवसर पर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिसमें दौड़, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता शामिल रही तो वही सभी को पारंपरिक प्रसाद उगादि पचड़ी वितरित किया गया। यह प्रसाद नीम के फूल, कच्चे आम, गुड इमली आदि को मिलाकर बनाया जाता है। उगादि पर तेलगु समाज द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में तेलुगु समाज के लोग इसमें शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments