हिंदू नववर्ष संवत्सर 2081 पर बिलासपुर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई; हजारों की संख्या में लोग यात्रा में पहुंचे।

हिंदू नव वर्ष संवत्सर 2081 पर बिलासपुर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के इस आयोजन में पारंपरिक भगवा वस्त्रों में हजारों की संख्या में सनातनी सम्मिलित हुए। दोपहर बाद पुलिस मैदान से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, हनुमान और अन्य प्रसंगों से जुड़े जीवंत झांकी मौजूद थे। साथ ही बैंड बाजे धूमाल ने उत्साह को आसमान पर पहुंचा दिया।

लोक नृत्य के कलाकार भी इस शोभायात्रा में शामिल थे। इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पुलिस मैदान से निकलकर शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंची, जहां हनुमान जी की आरती की गई तो वहीं इस वर्ष प्रथम बार रिवर व्यू पर अरपा मैया की आरती के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles