Homeहमर बिलासपुरस्कूल भवन का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने...

स्कूल भवन का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने शंकु उर्फ महावीर सिंह, रामेश्वर साहू, अजय यादव और खपड़गंज निवासी दिनेश साहू को गिरफ्तार किया है।

स्कूल भवन का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ा गया हैं। 27- 28 मार्च की दरमियानी रात ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल में मौजूद दो लैपटॉप, गैस सिलेंडर, चूल्हा, चार कुकर, स्टील के बर्तन आदि चोर ले गए थे। मामला दर्जकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश कर रही थी। साथ ही संदेहियों को पड़कर उनसे पूछताछ भी जारी थी। इसी के परिणाम स्वरूप पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। पता चला कि चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है। संदिग्धों को पड़कर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

चोरी कर सामानों को जिस वाहन में ले जाया गया था उसके नंबर का भी पता चल गया, जिसके पास पुलिस आरोपियों तक जहां पहुंची। उसे मामले में पुलिस ने बंधवा पारा सरकंडा निवासी शंकु उर्फ महावीर सिंह, रामेश्वर साहू, अजय यादव और खपड़गंज निवासी कबाड़ी दिनेश साहू को पकड़ा है। इनके अलावा एक नाबालिक भी इस अपराध में संलग्न पाया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक सीजी 10 BM 0329 को भी जप्त कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments