Homeहमर बिलासपुरसिटी कोतवाली चौक के पास सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर को महिंद्रा थार...

सिटी कोतवाली चौक के पास सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर को महिंद्रा थार चालक ने मारी ठोकर, तेज विस्फोट से ट्रांसफार्मर और केबल में लगी आग।

शुक्रवार देर रात करीब 12:00 बजे सिटी कोतवाली चौक के पास सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर को महिंद्रा थार के अनाड़ी चालक ने ठोकर मार दी, जिससे यहां तेज विस्फोट के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई और केबल जल गए। जिस वजह से पूरे तेलीपारा क्षेत्र में ब्लैक आउट हो गया। इस दुर्घटना में थार क्रमांक सीजी 12 BG 5101 को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी में मौजूद एयरबैग गाड़ी से बाहर निकल कर बाहर गिर गये, जिस वजह से वाहन में सवार दो युवतियों और एक युवक आयुष साहू को गंभीर चोट आई है। मौके पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं युवक को थाने लेकर पहुंची।

प्रत्यक्ष दर्शियों का मानना है कि दुर्घटना के वक्त थार एक युवती चला रही थी। दुर्घटना की वजह से वह स्टेरिंग से जा टकराई। एयरबैग नहीं खुलने की वजह से उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। इधर इस दुर्घटना से पूरे तेलीपारा क्षेत्र में अंधेरा फैल गया। इस वजह से लोग मौके पर पहुंच गए। पता चला कि यह लोग पास के एक मेडिकल स्टोर से कुछ सामान लेने आए थे, जिसके बाद गाड़ी में मौजूद युवती ड्राइविंग कर रही थी जिससे यह दुर्घटना हो गई। हालांकि पुलिस को बताया गया कि थार युवक चला रहा था। वाहन का रजिस्ट्रेशन कोरबा का है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments