Homeहमर बिलासपुरजूना बिलासपुर से भटककर बुजुर्ग महिला पहुंच गई थी फदहा खार, अपना...

जूना बिलासपुर से भटककर बुजुर्ग महिला पहुंच गई थी फदहा खार, अपना पता भी नहीं बता पा रही थी, 112 की टीम ने उन्हें घर तक सकुशल पहुंचाया।

पुलिस की डायल 112 सेवा आम लोगों के लिए कितनी मददगार साबित हो रही है, यह एक बार फिर सिद्ध हुई। एक बुजुर्ग महिला भटक कर ग्राम फदहा खार पहुंच गई थी। 80 वर्षीय महिला दोपहर 3:00 बजे रास्ता भटक कर परेशान थी और वह अपना पता भी नहीं बता पा रही थी। सूचना पाकर 112 की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने बुजुर्ग महिला से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पाई। बड़ी मुश्किलों से ढूंढते ढूंढते डायल 112 स्टाफ बुजुर्ग महिला का घर जूना बिलासपुर में ढूंढ पाए ।उसके बाद उनके पुत्र को उनकी माताजी सुपुर्द कर दी गई। इस मामले में 112 के आरक्षक अजय कुजूर और चालक जयेश कश्यप की भूमिका सराहनिय रही। स्वयं एसपी रजनेश सिंह ने भी उनके इस प्रयास की प्रशंसा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments